पटना : अगले 36 घंटे चलेगी तेज हवा, गिरेगा दिन का पारा
पटना : अगले 36 घंटे तक तेज हवा चलेगी. बादल छाये रहेंगे. हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है. इंडिया मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक 16 फरवरी तक बिहार की मौसमी दशाओं में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है. इससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हो सकती है. इधर, शुक्रवार को दिन भर बादल छाये […]
पटना : अगले 36 घंटे तक तेज हवा चलेगी. बादल छाये रहेंगे. हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है. इंडिया मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक 16 फरवरी तक बिहार की मौसमी दशाओं में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है. इससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हो सकती है.
आपके शहर में
इधर, शुक्रवार को दिन भर बादल छाये रहे. शहर में कई जगह बूंदा-बांदी भी हुई. इसके चलते दिन के तापमान में गुरुवार की तुलना में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व रात का 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. जबकि, राजधानी से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान दोनों में काफी गिरावट हुई है. यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए