ePaper

छाये बादलों से दिन के तापमान में आयी गिरावट

Updated at : 10 Feb 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
छाये बादलों से दिन के तापमान में आयी गिरावट

पटना : शनिवार को छाये बादलों से राजधानी के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है. दिन का उच्चतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि न्यूनतम (रात का) तापमान सामान्य से पांच अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को हवा कुछ कम रफ्तार से चली. मौसम […]

विज्ञापन
पटना : शनिवार को छाये बादलों से राजधानी के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है. दिन का उच्चतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि न्यूनतम (रात का) तापमान सामान्य से पांच अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शनिवार को हवा कुछ कम रफ्तार से चली. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी चार दिन तक शहर के ऊपर कुछ हिस्सोंं में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि बारिश का पूर्वानुमान न के बराबर है. शनिवार को धूप भी छायी रही, लेकिन अधिकतर समय बादल छाये रहे. पिछले 36 घंटे में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.
आइएमडी के मुताबिक दस फरवरी को पटना सहित बिहार के कुछ इलाकों में सुबह कुहरा पड़ने की उम्मीद है. हालांकि उसके बाद तापमान सामान्य हो जायेगा. आइएमडी पटना के मुताबिक अगले दिनों तापमान अभी और बढ़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन