ePaper

पटना : महासम्मेलन में भाजयुमो आज दिखायेगा ताकत

Updated at : 08 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महासम्मेलन में भाजयुमो आज दिखायेगा ताकत

पटना : भाजयुमो आठ फरवरी को विजय लक्ष्य 2019 युवा महासम्मेलन के जरिये अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा. मिलर हाइस्कूल में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यभर से 8000 शक्ति केन्द्रों के 15 से 20 हजार युवा भाग लेंगे. इसके जरिये बिहार की सभी लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा जायेगा. इसकी तैयारियों को […]

विज्ञापन
पटना : भाजयुमो आठ फरवरी को विजय लक्ष्य 2019 युवा महासम्मेलन के जरिये अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा. मिलर हाइस्कूल में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यभर से 8000 शक्ति केन्द्रों के 15 से 20 हजार युवा भाग लेंगे. इसके जरिये बिहार की सभी लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा जायेगा. इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नीतिन नवीन, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल एवं आवास व्यवस्था आदि की तैयारियों का जायजा लिया. विजय लक्ष्य 2019 युवा महासम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन