पटना में छात्रा की एआई तस्वीर और फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, साइबर थाने में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना में एक छात्रा की फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी गई और एआई से तैयार तस्वीरें पोस्ट की गईं.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को बदनाम करने का मामला सामने आया है. बेऊर इलाके की रहने वाली एक छात्रा की फोटो फेसबुक से डाउनलोड कर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गई. आरोप है कि आरोपी ने एआई की मदद से अपनी तस्वीर को छात्रा की फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अश्लील टिप्पणियां भी कीं.

फर्जी पोस्ट से छात्रा की हो रही बदनामी

पीड़िता ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि फर्जी आईडी के जरिए उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा रहा है. आरोपी लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट कर रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम पर भी फर्जी अकाउंट बनाकर किया परेशान

इसी तरह भगवानगंज इलाके की एक युवती की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना दिया गया. आरोपी उस अकाउंट से गलत टिप्पणियां कर रहा था और युवती के परिजनों को भी फ्रेंड बनाकर जोड़ लिया था. परिजनों की नजर पोस्ट पर पड़ने के बाद मामले की जानकारी हुई और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

सोशल मीडिया पर बढ़ रहे फर्जी अकाउंट के मामले

साइबर पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों की तस्वीरों का दुरुपयोग करने और उन्हें बदनाम करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पुलिस लोगों से सतर्क रहने और ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करने की अपील कर रही है.

ALSO READ: अरवल हादसे में बुझ गया अमहारा का चिराग, ऋषांक समेत चार युवकों की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन