पटना : विसर्जन जुलूस में सड़क पर नहीं उड़ेगा अबीर-गुलाल
Updated at : 07 Feb 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : सुनिश्चित कीजिए कि सरस्वती पूजा के आयोजकों की ओर से पूजा स्थल व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जाए. विसर्जन जुलूस अबीर-गुलाल उड़ाने पर रोक रहेगी. थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थान व छात्रावास की जांच-पड़ताल करें.अश्लील गाना बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. कुछ इसी तरह का निर्देश सरस्वती […]
विज्ञापन
पटना सिटी : सुनिश्चित कीजिए कि सरस्वती पूजा के आयोजकों की ओर से पूजा स्थल व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जाए. विसर्जन जुलूस अबीर-गुलाल उड़ाने पर रोक रहेगी. थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थान व छात्रावास की जांच-पड़ताल करें.अश्लील गाना बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा.
कुछ इसी तरह का निर्देश सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति व थानाध्यक्षों के साथ विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में एसडीओ राजेश रोशन ने दिया. एसडीओ ने बताया कि थानाध्यक्षों को लाइसेंस के लिए सूची बनाने का आदेश दिया गया है. डीजे नहीं बजे यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है.
सरस्वती पूजा में ज्यादातर किशोर वर्ग की भागीदारी होती है. ऐसे में मां – बाप को भी यह दायित्व है कि मूर्ति स्थापना का आवेदन थाना को दें. बैठक में एएसपी बलिराम चौधरी ने भी थानाध्यक्षों को सरस्वती पूजा व मूर्ति विसर्जन के दरम्यान विधि-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




