ePaper

ट्रेन हादसा : बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर चलने लगीं ट्रेनें

Updated at : 06 Feb 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन हादसा : बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर चलने लगीं ट्रेनें

पटना : बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर रविवार की सुबह सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंगलवार की सुबह से ट्रेनें चलने लगीं.पहला यात्री ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:33 बजे ट्रेन संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस गुजरी. इसके साथ ही हाजीपुर-बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया. वहीं, हादसे की […]

विज्ञापन
पटना : बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर रविवार की सुबह सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंगलवार की सुबह से ट्रेनें चलने लगीं.पहला यात्री ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:33 बजे ट्रेन संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस गुजरी. इसके साथ ही हाजीपुर-बरौनी-हाजीपुर रेलखंड पर सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया.
वहीं, हादसे की जांच करने आये सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने पीएमसीएच में इलाजरत मरीजों से मुलाकात की. साथ ही पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद व इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ अभिजीत सिंह से भी इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली. अस्पताल पहुंचे सीआरएस के सामने मरीज व उनके परिजनों ने ट्रेन दुर्घटना की पूरी जानकारी दी, जिसे उन्होंने नोट किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन