दानापुर : कब चालू होगा अनुमंडलीय अस्पताल का जलापूर्ति पंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2019 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जलापूर्ति पंप का निर्माण वर्षों पूर्व ही पूरा हो चुका है. परंतु पंप से अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित जलापूर्ति पंप का निर्माण कार्य भी डेढ़ साल पूर्व ही पूरा हो चुका है. परंतु आज तक चालू नहीं किया गया है. […]
विज्ञापन
दानापुर : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जलापूर्ति पंप का निर्माण वर्षों पूर्व ही पूरा हो चुका है. परंतु पंप से अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित जलापूर्ति पंप का निर्माण कार्य भी डेढ़ साल पूर्व ही पूरा हो चुका है. परंतु आज तक चालू नहीं किया गया है. जबकि नासरीगंज व सुल्तानपुर पुलिस चौकी परिसर के नवनिर्मित पंपों को चालू कर दिया गया है.
मालूम हो कि नगर विकास विभाग द्वारा सात करोड़ बीस लाख रुपये पीएचइडी को आवंटित किये गये थे. पर्षद क्षेत्र में पांच जलापूर्ति पंप के लिए बोरिंग की गयी थी. पाइप लाइन का विस्तार भी किया गया था. बाकी सभी जगहों का नवनिर्मित पंपों को चालू कर दिया गया है. परंतु अस्पताल परिसर स्थित पंप को आज तक चालू नहीं किया गया है.
बताया दें कि मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत नगर के हर घर को नल जल उपलब्ध कराने की योजना है. पीएचइडी के अभियंताओं की लापरवाही से योजना शुरू करने में देरी हो रही है. नागरिक नगर पर्षद व पीएचइडी का चक्कर लगाने को विवश हैं. लोगों का कहना है कि इस बार तो ये जलापूर्ति पंप चालू कर दिये जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके.
मालूम हो कि पिछले दिनों नगर विकास मंत्री ने पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी व पीएचइडी के सहायक कार्यपालक अभियंता को सख्त निर्देश दिया था की जल्द पंपों को चालू करें. इसके बाद भी आज तक पंप को चालू नहीं किया गया है. लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर पुलिस चौकी परिसर स्थित पंप भी कभी कभार ही चालू होता है.
पीएचइडी के कनीय अभियंता सुधांशु कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित जलापूर्ति पंप में आज तक स्टार्ट नहीं लगाया गया है और कई जगहों पर पाइप लाइन लीकेज है. इससे पंपों को चालू करने पड़ सड़कों पर पानी बहने लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




