पटना : छह को विस में सेंट्रल हॉल का होगा उद्घाटन

Updated at : 31 Jan 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छह को विस में सेंट्रल हॉल का होगा उद्घाटन

पटना : अागामी छह फरवरी को बिहार विधानसभा के नवनिर्मित सेंट्रल हाल का उद्घाटन होगा. इसी दिन शाम छह बजे चर्चित गायक महमूद फारूकी की किस्सा गोई का कार्यकम आयोजित है. विधानसभा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा परिसर में शाम छह बजे आयोजित दास्तानगोइ कार्यक्रम में महमूद फारूकी महाभारत के कर्ण प्रकरण की […]

विज्ञापन
पटना : अागामी छह फरवरी को बिहार विधानसभा के नवनिर्मित सेंट्रल हाल का उद्घाटन होगा. इसी दिन शाम छह बजे चर्चित गायक महमूद फारूकी की किस्सा गोई का कार्यकम आयोजित है. विधानसभा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा परिसर में शाम छह बजे आयोजित दास्तानगोइ कार्यक्रम में महमूद फारूकी महाभारत के कर्ण प्रकरण की सुफियाना अंदाज में प्रस्तुत करेंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे. विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 11 फरवरी को विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संयुक्त सत्र को सेंट्रल हाल में ही संबोधित करेंगे. इसके पहले छह फरवरी को दिन के साढ़े 11 बजे सेंट्रल हाल का उद्घाटन होगा. सात फरवरी को विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है.
दास्तानगोइ समारोह में सभी विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा सचिवालय से जुड़े रहे पूर्व अधिकारी व कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है. गौरतलब है कि सात फरवरी, 1921 में पहली बार विधानमंडल के मौजूदा भवन में जिसे अभी विधानसभा का मुख्य भवन कहा जाता है, बैठक हुई थी. सर वालटर मोरे की अध्यक्षता में संपन्न बैठक को बिहार के प्रथम राज्यपाल लार्ड सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा ने भी संबोधित किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन