ePaper

पटना : आज सरकार को मिल जायेंगे डीजीपी के तीन नाम

Updated at : 29 Jan 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज सरकार को मिल जायेंगे डीजीपी के तीन नाम

डीजीपी की नियुक्ति को दिल्ली में हुई बैठक पटना : बिहार के नये डीजीपी के चयन को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई. इसमें 13 नामों वाली सूची शाॅर्टलिस्ट कर ली गयी है. मंगलवार की बैठक के बाद बिहार सरकार को […]

विज्ञापन
डीजीपी की नियुक्ति को दिल्ली में हुई बैठक
पटना : बिहार के नये डीजीपी के चयन को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई. इसमें 13 नामों वाली सूची शाॅर्टलिस्ट कर ली गयी है.
मंगलवार की बैठक के बाद बिहार सरकार को इन तीन नामों की सूचना दे दी जायेगी. इसके बाद सरकार को तय करना है कि आयोग द्वारा भेजे गये पैनल में से किसे डीजीपी बनाती है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अरविंद सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में चयन समिति की बैठक हुई. समिति ने बिहार सरकार द्वारा भेजे गये 13 नामों पर विचार किया.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे कई अधिकारियों द्वारा खुद को डीजीपी की दौड़ से बाहर कर लिया गया. इससे आयोग की सूची छोटी हो गयी. तीन नाम चुनने के लिए अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता, सक्रिय पुलिसिंग और कार्यकाल की अवधि के आधार पर तौला गया. बैठक में शामिल मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने सरकार की पसंद वाले तीन नामों की पूरी वकालत की.
कमेटी तय करेगी डीजीपी के अंतिम तीन नाम
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद किसी भी राज्य के डीजीपी के नियुक्ति के लिए संघ लोग सेवा आयोग तीन नामों का चयन कर राज्य सरकार को भेजता है. यूपीएससी के चेयरमैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी इस संबंध में निर्णय लेती है.
इसके अलावा चयन समिति में भारत सरकार की ओर से गृह सचिव अथवा उनके द्वारा नामित अपर या संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी होते हैं. प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव और डीजीपी भी बैठक में शामिल होते हैं. इसी बैठक में कमेटी डीजीपी के संभावित नामों पर िनर्णय लेती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन