बिहार के युवाओं के लिए कमाई का नया रास्ता, एक आवेदन पर मिलेगी डाकघर फ्रेंचाइजी, जानें पूरी प्रक्रिया
पोस्ट ऑफिस की तस्वीर
Bihar Job News: मुजफ्फरपुर आरएमएस मंडल ने युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर शुरू किया है. अब महज एक आवेदन और 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा कर डाकघर की फ्रेंचाइजी ली जा सकेगी. इसके जरिए गांव-कस्बों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Bihar Job News: बिहार के युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक नया अवसर सामने आया है. रेल डाक सेवा (आरएमएस) के मुजफ्फरपुर ‘यू’ मंडल ने डाक सेवाओं के विस्तार के लिए फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है. इसके तहत इच्छुक युवा अपने क्षेत्र में डाकघर की फ्रेंचाइजी लेकर आमदनी का स्रोत बना सकते हैं.
गांव-गांव तक पहुंचेगी डाक सेवा
आरएमएस ‘यू’ मंडल के अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन इलाकों तक डाक सेवाएं पहुंचाना है, जहां नियमित डाकघर की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल जैसी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
फ्रेंचाइजी योजना के जरिए युवा अपने गांव या कस्बे में ही डाक सेवाएं संचालित कर सकेंगे. इससे उन्हें रोजगार के साथ नियमित आय का अवसर भी मिलेगा. विभाग का मानना है कि यह योजना नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.
फ्रेंचाइजी मिलने पर क्या-क्या कर सकेंगे?
फ्रेंचाइजी धारकों को कई महत्वपूर्ण डाक सेवाएं संचालित करने का अधिकार मिलेगा.
- प्रमुख सेवाएं
- स्पीड पोस्ट बुकिंग
- रजिस्टर्ड डाक बुकिंग
- पार्सल बुकिंग
- डाक टिकट और राजस्व टिकट की बिक्री
- डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद विभाग फ्रेंचाइजी की मंजूरी देगा.
यहां मिलेगा आवेदन फॉर्म
आवेदन फॉर्म और पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में अधीक्षक कार्यालय, RMS ‘U’ Division, मुजफ्फरपुर स्थित प्रधान डाकघर परिसर से संपर्क कर सकते हैं.
कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे.
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
10 हजार रुपये जमा करनी होगी सिक्योरिटी
फ्रेंचाइजी के लिए चयनित होने के बाद आवेदक को 10,000 रुपये की सुरक्षा निधि जमा करनी होगी. यह राशि किसान विकास पत्र (KVP) या राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) के रूप में जमा की जाएगी. इससे संचालन की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.
लोगों को भी मिलेगा फायदा
इस योजना से स्थानीय नागरिकों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री या पार्सल भेजने के लिए मुख्य डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. डाक सेवाएं उनके अपने इलाके में ही उपलब्ध हो जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










