महादलितों को मिल रहा सम्मान: फुलवारी में रामदेव चौधरी ने बिहार के सीएम के समक्ष फहराया तिरंगा

Updated at : 26 Jan 2019 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
महादलितों को मिल रहा सम्मान: फुलवारी में रामदेव चौधरी ने बिहार के सीएम के समक्ष फहराया तिरंगा

फुलवारीशरीफ : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष फुलवारी के पसही महादलित बस्ती में रामदेव चौधरी ने झंडोतोलन किया तो इस अवसर पर मौजूद हजारों बच्चे महिलायें पुरुषों का हुजूम आजादी के बाद अपने गणतंत्र के जश्न में डूब गया. राष्ट्रीय गान की धुन के साथ ही सरकार महादलित समुदाय के लोगों को उनके […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष फुलवारी के पसही महादलित बस्ती में रामदेव चौधरी ने झंडोतोलन किया तो इस अवसर पर मौजूद हजारों बच्चे महिलायें पुरुषों का हुजूम आजादी के बाद अपने गणतंत्र के जश्न में डूब गया. राष्ट्रीय गान की धुन के साथ ही सरकार महादलित समुदाय के लोगों को उनके बीच गणतंत्र दिवस के समारोह को आयोजित कर उनके सम्मान और हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कई वर्षों से महादलित बस्ती में ही झंडोतोलन कार्यक्रम करा रही है.

इसी कड़ी में इस गणतंत्र दिवस पर फुलवारी शरीफ के पसही महादलित बस्ती के दलित रामदेव चौधरी को सीएम के समक्ष झंडोतोलन करने का सौभाग्य मिला. इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी , केंद्रीय मंत्री सांसद राम कृपाल यादव , पूर्व मंत्री अशोक चौधरी , विद्यायक श्याम रजक स्थानीय मुखिया नीरज कुमार और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करने की घोषणा की. स्थानीय स्कूलों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सीएम का भवय स्वागत किया. स्कूली बच्चों के साथ जीविका की दीदियों और आंगनबाड़ी द्वारा भी राष्ट्र गान और देशभक्ति गीत संगीत की प्रस्तुतियां समारोह में चार चांद लगा दिए। पसही महादलित बस्ती में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पक्की नाली और गली योजना का उद्घाटन भी सीएम ने रीमोट दबाकर किया. कई दलित महिलाओं को रोजगार के लिए जीविका के जरिये करोड़ो की राशि वितरित की गई । कन्या उत्थान योजना, दुकान खोलने के लिये सहित कई योजनाओं की राशि लाभुकों के बीच वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक को भी राशि सीएम ने स्वयं दी.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार न केवल महा दलित समुदाय के उत्थान के प्रति समर्पित हैं बल्की महा दलित विकास के क्षेत्र में इतिहास बना रही है. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महादलितों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का शुरूआत की है तथा इसे लागू कर महादलितों को सम्मान से जीना सिखाया हैं. भाजपा और जदयू की सरकार में हर तबके का सम्मान के साथ विकास ही नही हो रहा है बल्कि पर्याप्त रोजगार के अवसरों को मुहैया कराया है.

मुख्यमंत्री के समक्ष झंडोत्तोलन को लेकर दलित 50 वर्षीय रामदेव चौधरी और उनका परिवार फुले नहीं समा रहे थे. उनके चेहरों पर अपार खुशी साफ झलक रही थी. झंडोतोलन के बाद रामदेव चौधरी ने कहा उनका सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के सामने झंडा फहराने का मौका मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचमुच में दलित समाज को इज्जत मान सम्मान दिया है. मुख्यमंत्री के पसही महादलित बस्ती में सीएम के आगमन को देखते हुए सभा स्थल की ओर जानेवाली सारी सड़कें व गालियों का पक्कीकरण कराया गया था. चलंत शौचालय सहित पेय जल का भी प्रबंध किया गया था.

अपार जन समूह के उमड़ने को लेकर सभा स्थल की बैरेकेटिंग सहित सड़को के किनारे भी बैरिकेडिंग की गई थी. नगरपरिषद फुलवारी शरीफ को साफ सफाई की जिम्मेवारी मिली थी. समारोह की तैयारी की कमान जिलाधिकारी पटना कुमार रवि सहित तमाम आलाधिकारियों के साथ ही स्थानीय रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार ने संभाल रखा था. मुखिया नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से इस क्षेत्र का विकास की गति में और तेजी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन