पटना : आज व कल कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित

Updated at : 26 Jan 2019 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज व कल कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित

पटना : 27 जनवरी को झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर कॉरिडोर को लेकर निर्माण कार्य किया जायेगा. यह निर्माण कार्य सुबह 6:45 से 10:45 बजे तक पूरा किया जायेगा. इसको लेकर इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. 26 जनवरी को सियालदह से खुलने वाली वाली ट्रेन संख्या 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस 1.30 घंटे और हटिया से […]

विज्ञापन

पटना : 27 जनवरी को झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर कॉरिडोर को लेकर निर्माण कार्य किया जायेगा. यह निर्माण कार्य सुबह 6:45 से 10:45 बजे तक पूरा किया जायेगा. इसको लेकर इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. 26 जनवरी को सियालदह से खुलने वाली वाली ट्रेन संख्या 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस 1.30 घंटे और हटिया से खुलने वाली वाली ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से खुलेगी. वहीं, 27 जनवरी को भागलपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे की देरी से खुलेगी.

एकमा में रुकेगी पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस : पटना. पाटलिपुत्र-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12529/12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस का ठहराव एकमा स्टेशन पर किया गया है. पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए शुक्रवार को यह निर्णय लिया है. छपरा व सीवान के बीच स्थित एकमा स्टेशन पर शुक्रवार से ही ट्रेन रुकने लगी है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस एकमा पर शाम 5:52 बजे पहुंचेगी और 5:53 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एकमा स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:21 बजे रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन