पटना : दो माह में थर्ड पार्टी से शौचालयों के निर्माण का होगा मूल्यांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 2:32 AM
पटना : राज्य के सभी जिलों ने शौचालय निर्माण का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है. इस मामले में बिहार पिछले छह माह में देश में सबसे अंतिम पायदान पर था, पर अब राज्य ने इस लक्ष्य को पांच-छह राज्यों से पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया है. सभी परिवारों में शौचालय निर्माण के […]
पटना : राज्य के सभी जिलों ने शौचालय निर्माण का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है. इस मामले में बिहार पिछले छह माह में देश में सबसे अंतिम पायदान पर था, पर अब राज्य ने इस लक्ष्य को पांच-छह राज्यों से पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया है. सभी परिवारों में शौचालय निर्माण के बाद ही राज्य को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जायेगा.
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि राज्य ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छता अभियान के दौरान शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण के लिए एक थर्ड पार्टी मूल्यांकन का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया है. थर्ड पार्टी मूल्यांकन के लिए विभाग को दो माह का समय दिया गया है.
थर्ड पार्टी मूल्यांकन के बाद किसी के घर में याौचालय नहीं बना हो, तो इसकी भी जानकारी ली जायेगी. सभी वार्ड सदस्यों को पत्र लिखकर यह पूछा जायेगा कि वह जानकारी दें कि उनके वार्ड में कोई छूटा तो नहीं है. इसके बाद लोगों में व्यवहार परिवर्तन का अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










