पटना : पुलिस से पहले पहुंची ‘विभीषण’ की सूचना, एटीएम लुटेरे फरार
Updated at : 24 Jan 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एटीएम लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पटना पुलिस चूक गयी है. पुलिस के दावे के मुताबिक अपराधियों की शिनाख्त हो गयी है. दो अपराधियों के बारे में सारी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम की प्लानिंग दोनों को दबोचने की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों फरार […]
विज्ञापन
पटना : एटीएम लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पटना पुलिस चूक गयी है. पुलिस के दावे के मुताबिक अपराधियों की शिनाख्त हो गयी है. दो अपराधियों के बारे में सारी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम की प्लानिंग दोनों को दबोचने की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गये. पुलिस सूत्रों कि मानें तो अपराधियों को भनक लग गया था कि पुलिस उनके गिरेबान पर हाथ डालने वाली है.
मतलब कि अपनाें के ही बीच से सूचना लीक हो गयी और अपराधियों तक पहुंच गयी. विभीषण की भूमिका निभाने वाले कुछ लोगों ने अपराधियों को पुलिस से दूर कर दिया है. अब दोबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्लानिंग कर रही है.
1. पिछले दिनों पटना पुलिस ने जानीपुर में छापेमारी की थी. जानकारी मिली थी कि मुनचुन और उज्ज्वल अपने गैंग के साथ मौजूद है. पुलिस टीम बेहद करीब थी, लेकिन सूचना लीक हो गयी और अपराधी भाग गये.
2. दुल्हिन बाजार में जटहा गिरोह के अपराधियों को पकड़ने के लिए 9 दिसंबर को पुलिस ने घेराबंदी की थी. लेकिन जटहा सिंह भाग गया.
3. नौबतपुर, बिहटा, दानापुर इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका मनोज सिंह को पटना पुलिस ने उसके ही गांव नौबतपुर के शंभूपुर में घेर लिया था, लेकिन सूचना लीक होने के कारण मनोज पुलिस की घेराबंदी को तोड़ने में सफल रहा.
4. विपुल हत्याकांड के आरोपी रूपक मुखिया छापेमारी के दौरान वह भाग गया. पुलिस अधिकारियाें को यह जानकारी मिली थी कि किसी ने सूचना लीक कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




