रोहतास : गांवों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि बताएं कार्यकर्ता : भूपेंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 2:22 AM

विज्ञापन

बिक्रमगंज (रोहतास) : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कूद चुकी भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने का संदेश दिया है. बुधवार को बिक्रमगंज में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में आये बिहार भाजपा प्रभारी सह सांसद भूपेंद्र यादव ने संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया. […]

विज्ञापन
बिक्रमगंज (रोहतास) : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कूद चुकी भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने का संदेश दिया है. बुधवार को बिक्रमगंज में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में आये बिहार भाजपा प्रभारी सह सांसद भूपेंद्र यादव ने संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया.
भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता गांव में कैंप कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे. सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे. देश की जनता मन बना चुकी है. कार्यकर्ताओं को जनता को गुमराह होने से बचाना होगा. विपक्ष लोगों को गुमराह करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना सकता है.
यहां शाहाबाद के चारों जिलों के चार लोक सभा क्षेत्र काराकाट, बक्सर, आरा व सासाराम के भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे थे. कार्यक्रम में संगठन महामंत्री नागेंद्र, सहसंगठन महामंत्री शिवनारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद प्रभारी निवेदिता सिंह, उपाध्यक्ष देवेशचंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, सांसद छेदी पासवान, विधायक रिंकी रानी पांडेय, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिद्धनाथसिंह, घनश्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, सुभाष तिवारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन