ePaper

मनेर : छात्रों ने मखदुम तालाब में चलाया सफाई अभियान

Updated at : 23 Jan 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
मनेर : छात्रों ने मखदुम तालाब में चलाया सफाई अभियान

मनेर : प्रभात खबर द्वारा गत 13 दिनों से सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदुम शाह याहिया मनेरी व मखदुम शाह दौलत मनेरी की दरगाह परिसर स्थित मखदुम तालाब की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार को लेकर चलायी जा रही मुहिम को अब लोगों का जन समर्थन मिलने लगा है. इस मुहिम के समर्थन में सोमवार को मनेर […]

विज्ञापन
मनेर : प्रभात खबर द्वारा गत 13 दिनों से सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदुम शाह याहिया मनेरी व मखदुम शाह दौलत मनेरी की दरगाह परिसर स्थित मखदुम तालाब की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार को लेकर चलायी जा रही मुहिम को अब लोगों का जन समर्थन मिलने लगा है.
इस मुहिम के समर्थन में सोमवार को मनेर शरीफ के मुस्लिम समाज के युवाओं ने हिस्सा लेकर सफाई अभियान चलाया था.
मंगलवार को मखदुम तालाब की सफाई अभियान का समर्थन करते हुए विवेकानंद विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल जन-जन का नारा मखदुम तालाब व दरगाह को बचाना है, सभी की एक पुकार स्वच्छ हो मनेर नारो के साथ मनेर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. उसके बाद स्कूली बच्चों के साथ ही समाजसेवियों ने भी झाड़ू व कुदाल लेकर इस अभियान में शामिल होकर मखदुम तालाब घाट की सफाई की.
सफाई अभियान को देखकर लोगों ने प्रभात खबर मुहिम की सराहना करते रहे. मौके पर विवेकानंद विद्या निकेतन डायरेक्टर मनीष मिश्रा, प्राचार्य अजय कुमार सिंह, समाजसेवी सौरभ कुमार, स्वाति कुमारी, रोशनी कुमारी, आराध्या मिश्रा, सीमा कुमारी, रंजु कुमारी, सुषमा कुमारी, स्वर्णा मिश्रा, प्रतिभा, पूजा, चंदन, सुजल कुमार, अमित कुमार, अनीशा, निधि कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी, खुशबू, रानी, अंशु कुमारी सहित कई लोग थे.
स्कूली बच्चों के साथ समाजसेवियों ने झाड़ू लेकर मखदुम तालाब की सफाई की भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग के नजर अंदाजी का खामियाजा मखदुम तालाब व मनेर के लोग भुगत रहे हैं, लेकिन मनेर के लोग जागरूक होने लगे हैं. इसे लेकर मनेर के लोग जन आंदोलन करेंगे. यह तालाब हमें िवरासत में िमला है. इसे बचाना हम सबका कर्तव्य बनता है. सरकार व विभाग जल्द ही तालाब की सफाई व जीर्णोद्धार कराये.
मनीष मिश्रा, डायरेक्टर विवेकानंद विद्या निकेतन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन