पटना जंक्शन पर लगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
Updated at : 16 Jan 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया और प्लेटफॉर्म-1 के पूर्वी छोर पर सेकेंड क्लास बोगी के यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल बनाया गया है. मंगलवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने तिरंगा झंडा फहरा कर उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह […]
विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया और प्लेटफॉर्म-1 के पूर्वी छोर पर सेकेंड क्लास बोगी के यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल बनाया गया है.
मंगलवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने तिरंगा झंडा फहरा कर उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबंधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के कनाॅट पैलेस में स्मारक राष्ट्रध्वज लहरा रहा है, जिसे देख कर गर्व महसूस होता है. हम भी बिहार में स्मारक राष्ट्रध्वज लगाने का सोच रहे थे. लेकिन, हमारे सोचने से पहले ही दानापुर रेलमंडल के डीआरएम ने क्रियान्वयन कर दिया. यह सराहनीय कदम है.
प्लेटफॉर्म एक पर बना है एसी वेटिंग हॉल
सेकेंड क्लास बोगी के यात्रियों के लिए पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एसी वेटिंग हॉल बनाया गया है, जो मंगलवार से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. मंगलवार को एसी वेटिंग हॉल का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल में पटना जंक्शन पहला स्टेशन हैं, जहां सेकेंड क्लास बोगी के यात्रियों को एसी वेटिंग हॉल की सुविधा दी गयी है. केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में काफी कार्य किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




