बिहार में फिर शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 May 2026 5:58 PM
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Bihar June Weather Alert: बिहार में आंधी और बारिश के बाद लोगों को मिली राहत अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 2 जून से राज्य में फिर गर्मी का असर बढ़ने लगेगा. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
Bihar June Weather Alert: पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी. लगातार तीन दिनों तक राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा. अब मौसम फिर करवट लेने वाला है और लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 1 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्त हो जाएंगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
इन जिलों में बारिश और बिजली की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 1 जून को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
2 जून से बढ़ेगा गर्मी का असर
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2 जून से बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना खत्म हो जाएगी. इसके बाद गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है. शनिवार को पटना सहित लगभग सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
कैमूर जिले के भभुआ में 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. कई जिलों में 2 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ा है और रविवार को इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मोतिहारी में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 116.3 मिलीमीटर बारिश मोतिहारी में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा में 82.8 मिलीमीटर, नालंदा के सिलाव में 81.4 मिलीमीटर, काशीचक में 66.4 मिलीमीटर और सरमेरा में 65.2 मिलीमीटर बारिश हुई.
पटना के फतुहा में 62.8 मिलीमीटर, गोपालगंज में 56.4 मिलीमीटर, वैशाली में 55.5 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 54.2 मिलीमीटर, जहानाबाद में 48 मिलीमीटर, लखीसराय में 46.8 मिलीमीटर, बांका और मधेपुरा में 46.4 मिलीमीटर तथा जमुई में 44.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सीतामढ़ी सिर्फ 5 घंटे, 6155 करोड़ की लागत से 2027 तक तैयार होगा राम-जानकी मार्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










