मनेर : प्रभात खबर की मुहिम को लोगों का मिला समर्थन, निकाली रैली
Updated at : 15 Jan 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

मनेर : लगातार पांच दिनों से प्रभात खबर के द्वारा मनेर शरीफ स्थित मखदुम तालाब की साफ- सफाई व जीर्णोद्धार के लिए चलायी जा रही मुहिम अब मनेर शरीफ के लोगो के लिए आंदोलन बन गया है. समाजसेवियों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र, जनप्रतिनिधि व नेता समेत हर एक व्यक्ति इस मुहिम के समर्थन में अपना […]
विज्ञापन
मनेर : लगातार पांच दिनों से प्रभात खबर के द्वारा मनेर शरीफ स्थित मखदुम तालाब की साफ- सफाई व जीर्णोद्धार के लिए चलायी जा रही मुहिम अब मनेर शरीफ के लोगो के लिए आंदोलन बन गया है. समाजसेवियों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र, जनप्रतिनिधि व नेता समेत हर एक व्यक्ति इस मुहिम के समर्थन में अपना हाथ बढ़ाने लगा है.
सोमवार को मखदुम तालाब के जीणोद्धार के लिए जदयू व भाजपा के नेताओं ने सूफी संत हजरत मखदुम शाह याहिया मनेरी व मखदुम शाह दौलत मनेरी के पनागाह में बैठक की. इसमें जदयू व भाजपाइयों ने मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. इसके बाद दोनों दलों के सदस्यों व समाजसेवियों ने झाड़ू लगाया लेकरमखदुम तालाब के आसपास साफ- सफाई की. इसके बाद इन लोगों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों से मखदुम तालाब को बचाने के लिए आगे आने की अपील की.
मौके पर जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष गिरजा यादव, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोठ प्रखंड अध्यक्ष कौसर अली, ललन शर्मा, भाजपा दियारा मंडल अध्यक्ष प्रेमप्रकाश यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कन्हैया मालाकार, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी, महामंत्री इंदु देवी, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, युवा मार्चा अध्यक्ष गोल्डन गुप्ता, शंशाकधर शर्मा चुन्नू, चंद्रशेखर सिंह, द्वारिका प्रसाद मुंशी, अनोज साहु, मनोज सोनी आदि मौजूद थे.
मखदुम तालाब की भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग अनदेखी कर रहा है जो कि मनेर शरीफ के लोगों के लिए अच्छी बात नहीं है. अगर जल्द ही साफ-सफाई नहीं होगी तो हमलोग विभाग के खिलाफ आंदोलन व प्रदर्शन करेंगे. विभाग सफाई करा कर इसका जीर्णोद्धार करे. यह मनेरवािसयों का धरोहर है. िकसी कीमत पर हम इसकी रक्षा करेंगे.
कन्हैया मालाकार , अध्यक्ष,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ,भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




