नौबतपुर: बाइक सवार बदमाशों ने फिर की फायरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़ी टेंगरैला (नौबतपुर) : सोमवार को नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी टेंगरैला कृषि फॉर्म के समीप व नारायणपुर गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. खौफ के मारे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप रहा. सूचना के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
बड़ी टेंगरैला (नौबतपुर) : सोमवार को नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी टेंगरैला कृषि फॉर्म के समीप व नारायणपुर गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी.
खौफ के मारे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप रहा. सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों की धड़ पकड़ के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मारे, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. रोज-रोज हो रही फायरिंग से लोग दहशत में हैं. वहीं, पुलिस की गश्ती व्यवस्था की पोल खुल गयी है.
अपराह्न डेढ़ बजे के करीब दो बाइकों पर सवार चार बदमाश नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर आ धमके और बड़ी टेंगरैला कृषि फॉर्म के समीप व नारायणपुर गांव के सामने एकाएक रुक-रुक कर हवाई फायरिंग करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,एक किलोमीटर की दूरी तक बदमाशों ने करीब छह चक्र गोलियां हवा में दागीं और हथियार लहराते फरार हो गये.
सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची. सड़क पर यहां-वहां राहगीरों व सड़क पर मकान बनाये लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा. फिर पुलिस पिपलावां बाजार की ओर प्रस्थान कर गयी. थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने कहा कि सूचना मिली है. छानबीन की जा रही है.
तीन दिनों में गोलीबारी की तीसरी घटना
बताते चलें कि विगत तीन दिनों के भीतर इलाके में गोलीबारी की तीसरी घटना है. पहले नौबतपुर लख फिर पिपलावां और सोमवार को बड़ी टेंगरैला नारायणपुर के सामने बदमाशों ने फायरिंग की. रोज-रोज की गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है. बाजार शाम होते ही बंद हो जा रहा है. सड़कों पर भी सन्नाटा पसर जा रहा है.
सबसे बड़ा सवाल यह कि बदमाश दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग कर चले जा रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










