पटना : पैसा नहीं देने पर दोस्त को बनाया बंधक, दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 9:52 AM

विज्ञापन

पटना : 100 डायल और पत्रकार नगर पुलिस ने एक घर में बंधक बनाये गये छात्र ललित दास को मुक्त कराया है. वहीं बंधक बनाने वाले संजीत कुमार और प्रमोद पटेल को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि संजीत कुमार, प्रमोद पटेल और ललित दास अापस में दोस्त हैं.तीनों पहले पटेल छात्रावास […]

विज्ञापन
पटना : 100 डायल और पत्रकार नगर पुलिस ने एक घर में बंधक बनाये गये छात्र ललित दास को मुक्त कराया है. वहीं बंधक बनाने वाले संजीत कुमार और प्रमोद पटेल को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि संजीत कुमार, प्रमोद पटेल और ललित दास अापस में दोस्त हैं.तीनों पहले पटेल छात्रावास में साथ रहते थे. बाद में ललित दास पत्रकार नगर में भाड़े के रूम में रहने लगा, जबकि संजीत और प्रमोद पटेल छात्रावास के पास रहते है.
पिछले दिनों संटी के साथ मिल कर संजीत और प्रमोद ने नया टोला में कोचिंग संचालक पर फायरिंग कर दी थी. इसके बाद से ही पुलिस दोनों को तलाश रही थी. इसलिए संजीत और प्रमोद अपने दोस्त ललित के रूम पर पत्रकार नगर पहुंचे थे. वहां पर दोनों ललित से पैसा मांग रहे थे. ललित के मुताबिक पैसा नहीं देने पर दोनों ने उसे बंधक बना लिया. इसके बाद दोनों शराब के नशे में सोये थे.
इस बीच ललित ने किसी तरह से मोबाइल से 100 डायल पर फोन किया और लोकेशन बताया. फिर पत्रकार नगर थाने के साथ पहुंची पुलिस ने ललित दास को मुक्त कराया और संजीत और प्रमोद को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि नया टोला में हुए फायरिंग मामले में दोनों शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन