टक्कर के बाद चाट में पलटी बस, दर्जनों यात्री घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2019 11:06 AM
पटना : राजधानी पटना से सटे बिक्रम में रविवार की सुबहपटना से औरंगाबाद जा रही बिहार राज्य परिवहन निगम की बस विक्रम थाना क्षेत्र स्थित मंझौली गांव के पास सड़क किनारे गड्डे में पलट गयी. दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया. इस हादसे में दर्जनों लोगों को चोटें आई है. […]
पटना : राजधानी पटना से सटे बिक्रम में रविवार की सुबहपटना से औरंगाबाद जा रही बिहार राज्य परिवहन निगम की बस विक्रम थाना क्षेत्र स्थित मंझौली गांव के पास सड़क किनारे गड्डे में पलट गयी. दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया. इस हादसे में दर्जनों लोगों को चोटें आई है. वहीं, एक महिला बस के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण दौड़े और बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचा. हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को उस रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों से स्थानीय निजी हॉस्पिटल भेजवाने में भी जुट गये. दुर्घटना में घायलों को खेतों और सड़क पर तड़पते देख कई युवकों ने बाइक पर बैठाकर भी अस्पताल ले गए और इलाज कराया. राहत की बात ये है कि इस दुघर्टना में किसी की मौत नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि बिक्रम केमंझौली में सरकारी बस ने एक महिला को धक्का मारते हुए अनियत्रित होकर रोड के चाट में पलटी मार दिया. सबसे पहले खेतों में काम कर रहे किसान भाई दौड़े और मौके पर पहुंचे यात्रियों को जान जोखिम में डाल कर बाहर निकाला. बस ड्राइवर को भी हल्का चोट आई है. जख्मी महिला मंझौली निवासी मुन्ना देवी पति रामप्रवेश पासवान का इलाज स्थानिय क्लिनिक में किया जा रहा है. बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को नजदिकी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है. इस दुर्घटना के बाद किसानों और ग्रामीण युवको की तत्परता ने कई यात्रियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










