पटना : गुणवत्ता प्रबंधन पर पांच करोड़ होंगे खर्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में सरकारी भवनों के निर्माण में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए वेब बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित होगा. इस पर सालाना पांच करोड़ 13 लाख खर्च होंगे. गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की मॉनीटरिंग के लिए मुख्य अभियंता, निदेशक सहित 91 पदों का सृजन किया गया है. विभाग के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में सरकारी भवनों के निर्माण में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए वेब बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित होगा.
इस पर सालाना पांच करोड़ 13 लाख खर्च होंगे. गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की मॉनीटरिंग के लिए मुख्य अभियंता, निदेशक सहित 91 पदों का सृजन किया गया है. विभाग के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए मुख्यालय व क्षेत्रीय स्तर पर योजना तैयार की गयी है.
इसमें पहले स्तर पर कार्य स्थल पर संवेदक के द्वारा स्थापित प्रयोगशाला में मैटेरियल की प्रारंभिक जांच होगी. दूसरे स्तर पर सरकारी संस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज या पॉलटेकनिक कॉलेज में स्थापित प्रयोगशाला की जांच होगी. पूरी प्रणाली को कारगर बनाने के लिए एक विशेष वेब बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित होगी.
91 पदों पर होगी नियुक्ति
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली
विकसित करने के लिए 91 पदों का सृजन कर उस पर नियुक्ति होगी. इसमें मुख्य अभियंतागुणवत्ता अनुश्रवण,निदेशक,उप निदेशक, सहायक निदेशक,अभियंता व अन्य पद शामिल है.नियमित नियुक्ति नहीं होने तक दो साल के लिए संविदा पर अधिकारी रखे जायेंगे. इसके अलावा गुणवत्ता अनुश्रवण के कार्यालयों का गठन किया
जायेगा. प्रणाली विकसित करने के लिए निरीक्षण करने के दौरान परीक्षण करने, कार्यों की ग्रेडिंग
करने की प्रक्रिया निर्धारित होगी. निरीक्षण के बाद योजनाओं की ओवरऑल ग्रेडिंग तीन श्रेणियों में होगी. इसमें असंतोषजनक, संतोषजनक किन्तु सुधार व संतोषजनक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










