शिबू हत्याकांड : आरोपित मुचकुंद का मौसा धीरज कुमार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/फुलवारीशरीफ : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हाल के दिनों में पुलिस इनकाउंटर में मारे गये शातिर अपराधी मुचकुंद शर्मा के सगे मौसा धीरज कुमार को जानीपुर पुलस ने गिरफ्तार कर लिया है. धीरज मुचकुंद का रिश्तेदार भी है और गैंग का सक्रिय सदस्य भी है. जानकारों की मानें तो धीरज पहले […]
विज्ञापन
पटना/फुलवारीशरीफ : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हाल के दिनों में पुलिस इनकाउंटर में मारे गये शातिर अपराधी मुचकुंद शर्मा के सगे मौसा धीरज कुमार को जानीपुर पुलस ने गिरफ्तार कर लिया है. धीरज मुचकुंद का रिश्तेदार भी है और गैंग का सक्रिय सदस्य भी है. जानकारों की मानें तो धीरज पहले से अापराधिक प्रवृति का रहा है और उसने ही मुचकुंद को अपराध का ककहरा पढ़ाया था. मुचकुंद के मारे जाने के बाद उसका गैंग कमजोर पड़ गया है. इधर पुलिस भी पूरा नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी हुई है.
इसी कड़ी में धीरज की तलाश में छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच जानीपुर पुलिस ने फरार चल रहे मुचकुंद गिरोह के सक्रिय सदस्य और हत्या के आरोपित धीरज कुमार को नौबतपुर के दरियापुर गांव से गिरफ्तार किया है. थानेदार निशांत कुमार ने बताया कि शिबू नामक युवक की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में धीरज की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए जाल बिछायी हुई है. सूत्रों कि मानें तो आने वाला चौबीस घंटा मुचकुंद के गैंग के लिए भारी पड़ेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




