पटना : राष्ट्रगीत के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वंदे मातरम का जय घोष आजादी की लड़ाई के दौरान सौ साल तक हजारों सेनानियों का प्रेरणास्रोत रहा है. स्वाधीनता संग्राम का सारा श्रेय केवल एक परिवार के नाम करने वाली कांग्रेस ने सत्ता में लौटते ही मध्य प्रदेश के सचिवालय में राष्ट्रगीत […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वंदे मातरम का जय घोष आजादी की लड़ाई के दौरान सौ साल तक हजारों सेनानियों का प्रेरणास्रोत रहा है. स्वाधीनता संग्राम का सारा श्रेय केवल एक परिवार के नाम करने वाली कांग्रेस ने सत्ता में लौटते ही मध्य प्रदेश के सचिवालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर रोक लगा कर भारत के टुकड़े करने में लगी ताकतों के प्रति अपनी वफादारी जाहिर कर दी है. जो लोग बिहार में कांग्रेस के साथ गांठ जोड़ रहे हैं वे बताएं कि क्या राष्ट्रगीत के मुद्दे पर राजनीति होनी चाहिए. स्वाधीन भारत में वंदे मातरम पर रोक लगाना राष्ट्रगीत और स्वाधीनता सेनानियों का अपमान है.
शत्रु देशों को लाभ पहुंचाना चाहती है कांग्रेस
एक अन्य ट्वीट में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस राफेल विमान को भारतीय वायुसेना अपने लिए गेम चेंजर मानकर उसे हासिल करने का वर्षों से इंतजार कर रही है, उस पर कांग्रेस अड़ंगेबाजी के जरिये शत्रु देशों को लाभ पहुंचाना चाहती है.
सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट के बावजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार गलत बयानी कर रहे हैं. रक्षा सौदे में दलाली बंद होने से वैसे लोग बौखला गये हैं, जिन्हें बोफोर्स तोप और अगस्ता हेलीकाॅप्टर की खरीद में मलाई खाने के काफी मौके मिले थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के देश के प्रति यह रवैया कहीं से उचित नहीं है. कांग्रेस का यह खेल जनता देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










