बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत का संकल्प : सुशील मोदी

पटना: राजधानी पटना में पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों सेनये साल के पहले दिन बधाई व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि 2019 का संकल्प लोकसभा चुनाव में बिहार […]
पटना: राजधानी पटना में पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों सेनये साल के पहले दिन बधाई व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि 2019 का संकल्प लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है.
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जेल में बैठ कर चाहे जितनी पार्टियों व नेताओं से गठबंधन कर लें, बिहार की जनता राजद व कांग्रेस को अब सत्ता में लाने वाली नहीं है. जनता 45 वर्षों तक इन्हें देख चुकी है. पांच वर्ष तक काम करने वाले नरेन्द्र मोदी के साथ जनता पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. जनता को विकास के लिए काम करने वाली, पारदर्शी, ईमानदार सरकार चाहिए, इसलिए वह एक बार फिर नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनायेगी.
डिप्टी सीएम ने कहा, बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा का गठबंधन हो चुका है. सीटों की संख्या भी तय हो चुकी है. राजद गठबंधन कर सीटों का बंटवारा कर के दिखाएं. मांझी जी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह राजद को बताना चाहिए. बिहार की जनता अब किसी भी कीमत पर राजद गठबंधन के साथ जाने वाली नहीं है.
उपमुख्यमंत्री से मिलकर नववर्ष की बधाई देने वाले प्रमुख राजनेताओं में बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद वीरेन्द्र चौधरी, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, श्रीमती आशा देवी, विजय खेमका, विद्यासागर केसरी, जदयू विधान पार्षद दिलिप चौधरी, जदयू प्रवक्ता अजय आलोक आदि थे. राज्य के प्रमुख अधिकारियों में गृहसचिव आमिर सुबहानी, वाणिज्य कर सचिव सह आयुक्त एस प्रतिमा वर्मा, अपर सचिव अरुण कुमार मिश्राा, मुख्य प्रधान वन संरक्षक डीके शुक्ला, कृषि सचिव सुधीर कुमार, बुडको के एमडी अमरेन्द्र सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ देकर सुशील मोदी को नये साल की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केसरी, ओपी शाह व आईटीआई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भीसुशील मोदी से मिल कर उन्हें नववर्ष की बधाई दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




