पटना : मानव शृंखला, बिजली कनेक्शन में तेजी से काम

Updated at : 31 Dec 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मानव शृंखला, बिजली कनेक्शन में तेजी से काम

जिला प्रशासन ने एक साल में हुए कार्यों का जारी किया लेखा-जोखा, बतायीं उपलब्धियां पटना : जिला प्रशासन ने रविवार को अपने वर्ष भर के किये गये कार्यों की उपलब्धियां जारी की. मानव शृंखला, हर घर बिजली कनेक्शन, आरटीइ के तहत गरीब बच्चों का नामांकन, विभिन्न सड़क योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले और […]

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एक साल में हुए कार्यों का जारी किया लेखा-जोखा, बतायीं उपलब्धियां
पटना : जिला प्रशासन ने रविवार को अपने वर्ष भर के किये गये कार्यों की उपलब्धियां जारी की. मानव शृंखला, हर घर बिजली कनेक्शन, आरटीइ के तहत गरीब बच्चों का नामांकन, विभिन्न सड़क योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले और राजधानी में चलाये गये अतिक्रमण अभियान का ब्योरा जारी किया गया. विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इस वर्ष सामाजिक कुप्रथा दहेज और बाल विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को पटना जिले में 613 किमी लंबी मानव शृंखला बनी थी.
जिसमें 15 लाख 37 हजार लोगों ने भाग लिया था. इसके अलावा इस वर्ष आरटीइ के तहत दो सौ से भी ज्यादा स्कूलों में 3337 छात्रों का नामांकन कराया गया, जो बीते वर्षों से काफी अधिक था. वहीं, बताया गया कि प्रशासन ने लक्ष्य से पहले अक्तूबर माह में ही 373830 इच्छुक परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया गया. अंतिम चरण में काला दियारा, दीघा दियारा एवं दानापुर दियारा आदि दूर व दुर्गम इलाकों में हर घर बिजली पहुंचायी गयी.
अंतिम वर्ष कुल 45 हजार विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया. इसके लिए सीएम ने डीएम को सम्मानित भी किया.विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मिली जमीन : डीएम के प्रयास से कई सड़क योजनाओं को जमीन मिली. इसमें पटना-गया डोभी एनएच-83 के लिए 456 एकड़, बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण को 108 एकड़ भूमि, अनिसाबाद-अरवल-हरिहरगंज पथ निर्माण एनएच-98 के लिए 62.62 एकड़, बिहटा-सरमेरा एसएच 78 पथ में डुमरी से दनियावां के बीच सड़क निर्माण को जमीन अधिग्रहण का काम किया गया.
ये भी रहीं उपलब्धियां
– छठ के दौरान 21 सेक्टर के 93 गंगा घाटों पर 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की.
– इस दौरान 18 हजार दो चक्का, 5500 से ज्यादा तीन, 19 हजार चार पहिया वाहनों द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गयी.
– 25 अक्तूबर को धनुकी मोड़ पर डीएम को मोबाइल पर सूचना मिली, इसके बाद मौके पर पहुंच कर तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किये गये.
-16 अगस्त से नवंबर माह के बीच चले अतिक्रमण अभियान के दौरान दो करोड़ रुपये का जुर्माना व अवैध पार्किंग करने वालों से 50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.
– अतिक्रमण हटाने के दौरान दो सौ से अधिक प्राथमिकी की गयी. 13 सौ से स्थायी और 28 सौ से अधिक अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन