दनियावां : एमएसपी के समर्थन मूल्य को लागू करे सरकार : टिकैत

दनियावां : बिहार के कई जिलों का दौरा कर खुसरूपुर प्रखंड के चौड़ा गांव पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों के लिए जो मूल्य निर्धारण है. लेकिन, बिहार में उसके अनुसार खरीद नहीं हो रही है. इसके लिए सरकार को एक कानून बनाना होगा. सरकार एमएसपी […]
दनियावां : बिहार के कई जिलों का दौरा कर खुसरूपुर प्रखंड के चौड़ा गांव पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों के लिए जो मूल्य निर्धारण है. लेकिन, बिहार में उसके अनुसार खरीद नहीं हो रही है. इसके लिए सरकार को एक कानून बनाना होगा.
सरकार एमएसपी की खरीद को सुनिश्चित करे. किसानों के अनाज को सरकार के निर्धारित मूल्य से नीचे खरीदारी करने वाले को अपराध के श्रेणी में लाना चाहिए. बिहार के सिवाय अन्य राज्यो में किसान के दलहन का खरीद मूल्य 5600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से है, पर बिहार में तीन हजार से पैंतीस सौं प्रति क्विंटल बिचौलियों द्वारा खरीदा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने दूध-सब्जी की रेट के भी निर्धारण करने का भी मांग की. साथ ही किसनों को पेंशन देने की भी मांग की. किसानों को खेत की जुताई के लिए पांच एकड़ जमीन के बदले ऋण पर ट्रैक्टर देने के एवज में ऋण के नहीं चुकाने के बदले किसानों की जमीन को नीलामी न कर किसान को अपने जमीन बेचकर कर्ज चुकाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




