ePaper

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू प्रसाद पर बोला बड़ा हमला

Updated at : 27 Dec 2018 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू प्रसाद पर बोला बड़ा हमला

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा है किराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद 1000 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं. पार्टी ने जिन्हें विरोधी दल का नेता बनाया है, वे मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति के मामले में चार्जशीटेड होने के बाद जमानत पर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा है किराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद 1000 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं. पार्टी ने जिन्हें विरोधी दल का नेता बनाया है, वे मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति के मामले में चार्जशीटेड होने के बाद जमानत पर हैं. अलकतरा घोटाला और नाबालिग से रेप के अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता होने के कारण राजद के दो विधायकों को वर्ष 2018 में विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी. राजद ने विरोधी दलों के नेतृत्व का नैतिक अधिकार खो दिया है.

अपने ट्वीट में सुशील कुमार मोदी ने लिखा है कि देश की नौ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को फौरी तीन तलाक की मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना से निजात दिलाने के लिए एनडीए सरकार ने लोकसभा में संशोधित बिल पेश किया है. उसमें आरोपी को जमानत देने की भी व्यवस्था की गयी है. कांग्रेस कट्टरपंथी मुस्लिम मर्दों और मुल्लाओं के वोट बैंक पर नजर रख कर मुस्लिम औरतों को समानता और इज्जत की जिंदगी देने वाले बिल का विरोध कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन