ePaper

पटना : पार्टी की मान्यता के लिए जायेंगे निर्वाचन आयोग : ललन पासवान

Updated at : 27 Dec 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पार्टी की मान्यता के लिए जायेंगे निर्वाचन आयोग : ललन पासवान

पटना : रालोसपा के विधायक ललन पासवान ने कहा है कि वे पार्टी की मान्यता के संबंध में फैसला के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में निर्वाचन आयोग जायेंगे. उन्होंने दावा किया कि असली रालोसपा में वे हैं और यह पार्टी एनडीए में शामिल है. एनडीए के साथ मिलकर यह पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव […]

विज्ञापन
पटना : रालोसपा के विधायक ललन पासवान ने कहा है कि वे पार्टी की मान्यता के संबंध में फैसला के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में निर्वाचन आयोग जायेंगे. उन्होंने दावा किया कि असली रालोसपा में वे हैं और यह पार्टी एनडीए में शामिल है. एनडीए के साथ मिलकर यह पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी.
वे पार्टी की मान्यता को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ चल रहे विवाद के बारे में बुधवार को संवाददाताओं से खुलकर बात की. लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और एनडीए घटक दलों से बातचीत के बारे में ललन ने कहा कि इस संबंध में अभी किसी से बात नहीं हुई है. लोकसभा चुनाव में अभी विलंब है, ऐसे में निकट भविष्य में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से उनकी बातचीत होगी. रालोसपा नवादा और डेहरी में उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन