पटना : अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा राजद : सुशील मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की परिवारवादी पार्टी राजद आंतरिक पावर वार, बेनामी सम्पत्ति बचाने के लीगल बैटल और पांच-छह राजनीतिक दोस्तों के बीच सीट-शेयरिंग फाइट के तिहरे मोर्चे पर अस्तित्व बचाने की लड़ाई […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की परिवारवादी पार्टी राजद आंतरिक पावर वार, बेनामी सम्पत्ति बचाने के लीगल बैटल और पांच-छह राजनीतिक दोस्तों के बीच सीट-शेयरिंग फाइट के तिहरे मोर्चे पर अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है.
हताशा में तेज प्रताप कभी वृंदावन जाते हैं तो कभी सुप्रीमो के कमरे पर कब्जा कर जनता दरबार लगाने लगते हैं. जो लोग घर में न्याय के साथ शांति नहीं कायम कर सके, वे 12 करोड़ लोगों के बिहार के लिए क्या कर पायेंगे? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की 40 संसदीय सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के तीन घटक दलों ने सम्मानजनक समझौता किया है.
सुशील मोदी को हार्डिंग रोड में नया आवास आवंटित
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हार्डिंग रोड में नया आवास आवंटित हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने अस्थायी रूप से 25-ए, हार्डिंग रोड आवंटित किया है. विभाग ने उपमुख्यमंत्री को पांच, देशरत्न मार्ग आवास पहले ही आवंटित कर चुका है. इसमें अभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रह रहे हैं. तेजस्वी को बंगला खाली करने का नोटिस जारी है.
लेकिन, आवास को लेकर मामला न्यायालय में है. फिलहाल मोदी एक पोलो रोड में रह रहे हैं, जो नेता प्रतिपक्ष को आवंटित है. विभाग ने पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास के खाली होने तक उपमुख्यमंत्री को नया आवास 25-ए, हार्डिंग रोड आवंटित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










