पटना से बिहारशरीफ की बस सेवा कल से हो जायेगी शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 8:31 AM

विज्ञापन

पटना : पटना गांधी मैदान से बिहारशरीफ के लिए बस सेवा का उद्घाटन बुधवार को होगा. बिहार शरीफ टाउनहॉल में इसका उद्धाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे. इसे रूट संख्या 777 का नाम दिया गया है और इसके अंतर्गत 12 बसों का परिचालन होगा. इस रूट में न्यूनतम किराया 21 रुपये और अधिकतम किराया […]

विज्ञापन
पटना : पटना गांधी मैदान से बिहारशरीफ के लिए बस सेवा का उद्घाटन बुधवार को होगा. बिहार शरीफ टाउनहॉल में इसका उद्धाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे. इसे रूट संख्या 777 का नाम दिया गया है और इसके अंतर्गत 12 बसों का परिचालन होगा. इस रूट में न्यूनतम किराया 21 रुपये और अधिकतम किराया 70 रुपये होगा.
गांधी मैदान से किराया
स्टॉपेज किराया
फतुहा फोर लेन 21
बख्तियारपुर 45
हरनौत 55
बीना 60
धमौली 60
बिहारशरीफ 70
सोहसराय से राजगीर मोड़ तक भी चलेगी बस : बिहारशरीफ में सोहसराय से राजगीर मोड़ तक की स्थानीय सिटी बस सेवा का उद्घाटन भी इसी के साथ होगा. इसका उद्धाटन भी परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ही करेंगे.
राजगीर चौक से किराया
स्टॉपेज किराया
भराव चौक 5
सरकारी बस स्टैंड 5
हाॅस्पिटल चौक 5
इतवारी बाजार 7
सोहसराय थाना 8
आठ व नौ को नहीं चलेंगी बीएसआरटीसी की बसें
पटना : आठ व नौ जनवरी को बीएसआरटीसी के ड्राइवर व कंडक्टर हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान मीठापुर और बांकीपुर डिपो का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया. सोमवार को कारगिल चौक पर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कस फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि बीएसआरटीसी के अधिकतर ड्राइवर व कंडक्टर अनुबंध पर कार्यरत हैं. उन्हें क्रमश: 11 व 10 हजार रुपये ही वेतन के रूप में मिलते हैं जो कुशल मजदूर को दिये जानेवाले न्यूनतम वेतन से भी कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन