पटना : महागठबंधन में होते तो हमारे नेताओं को जाना पड़ता जेल
Updated at : 23 Dec 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में आरसीपी सिंह ने लालू पर कसा तंज पटना : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि अच्छा है कि हमारी पार्टी महागठबंधन में नहीं है, नहीं तो सीट शेयरिंग के लिए पार्टी के नेताओं को जेल जाना पड़ता. शनिवार को युवा जदयू के पटना जिला सम्मेलन का उद्घाटन कर पार्टी […]
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में आरसीपी सिंह ने लालू पर कसा तंज
पटना : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि अच्छा है कि हमारी पार्टी महागठबंधन में नहीं है, नहीं तो सीट शेयरिंग के लिए पार्टी के नेताओं को जेल जाना पड़ता. शनिवार को युवा जदयू के पटना जिला सम्मेलन का उद्घाटन कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही महागठबंधन से जदयू को अलग होना पड़ा. हमारी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती.
मिलर स्कूल मैदान में आयोजित सभा में श्री सिंह ने कहा कि हमारे नेता (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर कोई समझौता नहीं करते. वह ‘थ्री-सी’ (अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता) के हमेशा विरोधी रहे हैं. वह जो कहते हैं, वह करते भी हैं.
आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में युवा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने घर के बाहर बोर्ड पर अपना नाम और पार्टी का नाम लिखवाएं, ताकि आम जनता को पता हो सके कि पार्टी का कोई व्यक्ति रहता है.
लोहिया जी की सोच को किया साकार
सांसद ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया जी की सोच को नीतीश सरकार ने साकार किया है. अब जनता की ताकत बढ़ी है. भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त है. रिटायर्ड डीजीपी की संपत्ति तक जब्त की गयी. उन्होंने यह भी कहा कि नीचले स्तर पर अब भी भ्रष्टाचार है.
आवास योजनाओं में शिकायत मिलती है कि 20-25 हजार घूस मांगी जा रही है. खाते में पैसा आने के बाद लाभुक से ये पैसे लिये जाते हैं. इस तरह के भ्रष्टाचार को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है. इसमें ग्रामीण स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्पूर्ण होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




