पटना : पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को गला दबा कर मार डाला, सीसीटीवी ने खोला राज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2018 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : संतान सुख से वंचित दंपती भगवान के दर पर मन्नतें मांगते नहीं थकते, लेकिन कुछ अभिभावक क्रोध में इतने अंधे हो जाते हैं कि संतान का जीवन उनके क्रोध के आगे छोटा हो जाता है. ऐसे ही एक पिता ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद नाराज होकर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे […]
विज्ञापन
पटना सिटी : संतान सुख से वंचित दंपती भगवान के दर पर मन्नतें मांगते नहीं थकते, लेकिन कुछ अभिभावक क्रोध में इतने अंधे हो जाते हैं कि संतान का जीवन उनके क्रोध के आगे छोटा हो जाता है. ऐसे ही एक पिता ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद नाराज होकर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबा कर जान ले ली और उसका शव नहर में फेंक दिया. इसका खुलासा नहर के आस-पास लगे सीसीटीवी की पड़ताल से हुआ.
मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के पल्लवी कॉलोनी मुसहरी टोला में तीन दिनों से लापता डेढ़ वर्षीय बच्चे सन्नी उर्फ रवि का है. साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने यह गुत्थी सुलझाते हुए आरोपीत पिता मनोज मांझी को गिरफ्तार कर लिया.प्रारंभिक पूछताछ में वो पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती पर उसने हत्या का गुनाह कुबूल किया.
बुधवार को बच्चे का शव नहर से हुआ था बरामद, सख्ती से पूछताछ में जुर्म कबूला
मां ने थाने में दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला
रात करीब साढ़े तीन-चार बजे पत्नी गंगिया देवी की नींद खुली तो सन्नी को नहीं पाकर वो उसे खोजने लगी. अगली सुबह 17 दिसंबर को आरोपित भी पत्नी व पड़ोसियों के साथ बच्चों को खोजने नाटक कर रहा था, बेटा नहीं मिलने से दुखी मां ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की दोपहर जब बच्चे की लाश मिली, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, तब पिता ने असहयोगात्मक रवैया अपना. इतना ही नहीं शव को पोस्टमार्टम भी कराने को तैयार नहीं थी. अनुसंधान कर रही पुलिस को शक हुआ, इसके बाद नहर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला, तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




