ePaper

पटना : नंदकिशोर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Updated at : 20 Dec 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नंदकिशोर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसका निदान किया. मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के खजुरी गांव से आये हरखु झा ने जनवितरण प्रणाली की दुकान में गड़बड़ी की शिकायत की. नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड कोशीयावा गांव […]

विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसका निदान किया. मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के खजुरी गांव से आये हरखु झा ने जनवितरण प्रणाली की दुकान में गड़बड़ी की शिकायत की. नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड कोशीयावा गांव से आये शैलेन्द्र कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र और दलित-महादलित के मार्ग को काटकर अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी ज्ञापन दिया.
भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने ज्ञापन देकर औरंगाबाद पटना मेन रोड से दाऊदनगर, मनार, गैनी, चातर, कूसा–पीसाय, मुख्तारपुर, रामनगर तक मार्ग को पथ निर्माण विभाग के अधीन लेकर इसे नये सिरे से बनाने का आग्रह किया. सहयोग कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रदेश मंत्री अमृता भूषण, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन