ePaper

दनियावां : युवा राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में दिया धरना

Updated at : 19 Dec 2018 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
दनियावां : युवा राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में दिया धरना

दनियावां : बाजार स्थित दुर्गास्थान के समीप युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया. उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार के इशारे पर लालू और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके परिवार को सीबीआई से फंसा रही है, […]

विज्ञापन
दनियावां : बाजार स्थित दुर्गास्थान के समीप युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया. उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार के इशारे पर लालू और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके परिवार को सीबीआई से फंसा रही है, जो उचित नहीं है. मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता मिथलेश यादव, पटना महासचिव अरुण कुमार यादव, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
फतुहा. प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद की ओर से एक दिवसीय धरना मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों, किसान, मजदूर, नौजवान के उपेक्षा के विरुद्ध दिया गया. धरने की अध्यक्षता फतुहा प्रखंड के युवा अध्यक्ष पंकज सिंह ने की. फुलवारीशरीफ. आरजेडी के युवा प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. राजद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है.
बिहटा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों को साजिश के तहत फर्जी केस में फंसाने व जेल भेजने के खिलाफ मंगलवार को बिहटा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में धरना आयोजित किया गया.
मसौढ़ी. युवा राजद ने राजद सुप्रीमो लालू यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को केंद्र व राज्य सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने व उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगा मंगलवार को तारेगना स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया.
दानापुर. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया.
अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव ने की. पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई द्वारा फंसाने का आरोप लगाते हुए युवा राजद ने मंगलवार को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. धरना के बाद युवा राजद के प्रतिनिधि मंडल ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन