ePaper

पटना : आलमगंज थाना क्षेत्र में गला रेतकर युवक की हत्या

Updated at : 17 Dec 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आलमगंज थाना क्षेत्र में गला रेतकर युवक की हत्या

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में भी गायघाट व्यवाहर न्यायालय से पहले खड़ा कुआं के पास बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक राजा कुमार की गला रेत हत्या कर दी है. बताया जाता है कि गायघाट दक्षिणी गली में किराये के मकान में कल्लू राम का 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार रहता था. वह शाम […]

विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में भी गायघाट व्यवाहर न्यायालय से पहले खड़ा कुआं के पास बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक राजा कुमार की गला रेत हत्या कर दी है. बताया जाता है कि गायघाट दक्षिणी गली में किराये के मकान में कल्लू राम का 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार रहता था. वह शाम को लगभग आठ बजे बाजार जाने की बात कह कर निकला था. इसी बीच घात लगाये बदमाशों ने पहले पकड़ कर पिटाई करते हुए चाकू से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया. जख्मी की ओर से विरोध करने व शोर मचाने पर बदमाश उसी अवस्था में फरार हो गये.
इस घटना में उसकी मौत हो गयी थी. हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आयी. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. मृतक राजा गायघाट में स्थित पान दुकान में काम करता था. बदमाशों ने राजा को विश्वास में लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन