ePaper

सुशील मोदी का ट्वीट, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी राजबल्लभ के बहाने तेजस्वी पर निशाना

Updated at : 15 Dec 2018 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी का ट्वीट, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी राजबल्लभ के बहाने तेजस्वी पर निशाना

पटना : बिहार केउपमुख्यमंत्री सुशीलमोदी ने आज ट्वीटकरराजदविधायक राजबल्लभ यादवकेबहानेसदनमें नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने लिखा है, नाबालिग छात्रा सेदुष्कर्म मामले में नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव सहितसहित लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया, जबकि उनकी पार्टी सबूत मिटाने से लेकर गवाहों को धमकाने तक हर हथकंडे अपना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार केउपमुख्यमंत्री सुशीलमोदी ने आज ट्वीटकरराजदविधायक राजबल्लभ यादवकेबहानेसदनमें नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने लिखा है, नाबालिग छात्रा सेदुष्कर्म मामले में नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव सहितसहित लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया, जबकि उनकी पार्टी सबूत मिटाने से लेकर गवाहों को धमकाने तक हर हथकंडे अपना कर आरोपी का बचाव करती रही. अपराध केचार महीने बाद भी राजद ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई न कर बिहार की बेटियों को डरावने संदेश दिये. ये वही राजबल्लभ हैं, जिन्होंने तेजस्वी यादव की संविधान बचाओ यात्रा का स्वागत किया था.

सुशीलमोदीनेअपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल विमान सौदे में हिंदुस्तान एरोनाटिक्स (एचएएल) को काम न देने के मुद्दे पर भी देश को गुमराह करते रहे. कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने तेजस विमानों की आपूर्ति में देरी पर एचएएल को फटकार लगा कर यही साबित किया कि राफेल की आपूर्ति करने वाली दासो कंपनी ने एचएएल को मौका क्यों नहीं दिया. राहुल ने पीएम पर आरोप लगाने से पहले खडगे से भी बात नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन