पटना : 15 हजार बैंक अधिकारी 21 को रहेंगे हड़ताल पर
Updated at : 13 Dec 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 21 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ अपने विभिन्न मांगों के समर्थन व सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ में एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में बिहार-झारखंड के लगभग 15,000 बैंक अधिकारी हिस्सा लेंगे. इसकी जानकारी एआईबीओसी के महासचिव व स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार मिश्रा ने […]
विज्ञापन
पटना : 21 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ अपने विभिन्न मांगों के समर्थन व सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ में एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में बिहार-झारखंड के लगभग 15,000 बैंक अधिकारी हिस्सा लेंगे. इसकी जानकारी एआईबीओसी के महासचिव व स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार मिश्रा ने बुधवार को दी.
उन्होंने बताया कि आईबीए की ओर से बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन समझौते को अकारण ही लंबित रखा गया है. आईबीए सरकार के इशारों पर बैंक अधिकारियों के वेतन समझौते को एक सम्मानजनक तरीके से करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही, जिससे सभी अधिकारियों में रोष है.
अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सरकार कि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वन बैंक की ओर से कराया जा रहा है जिससे बैंक अधिकारी समूह अत्यधिक कार्य करने को मजबूर है. परंतु जब वेतनवृद्धि की बात आती है, तो सरकार आईबीए को आगे करके बैंकर्स के वेतनवृद्धि मे टालमटोल रवैया अपनाती है. एआईबोओसी की ओर से बैंक के प्रस्तावित विलय का, क्रॉस सेल-मिस-सेल आदि का भी विरोध हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




