ePaper

पटना : कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन और उनके कल्याण पर हुई चर्चा

Updated at : 11 Dec 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन और उनके कल्याण पर हुई चर्चा

पटना : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वलाजीभाई जाला की अध्यक्षता में सोमवार को पूर्व मध्य रेल के सभागार में पूमरे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई. इस दौरान हाथ से […]

विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वलाजीभाई जाला की अध्यक्षता में सोमवार को पूर्व मध्य रेल के सभागार में पूमरे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.
इसमें सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई. इस दौरान हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया.
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वलाजीभाई जाला ने समीक्षा बैठक में कहा कि माथे पर मैला ढोने वालों की जिंदगी के बेहतरी के लिए सरकार कृत संकल्प है. उन्होंने कहा कि हाथों से मैला उठाने की घटनाओं का सबसे ज्यादा शिकायत रेलवे से आयोग के पास पहुंचती है.
कार्यकारी निदेशक (स्थापना), रेलवे बोर्ड आलोक कुमार ने आयोग द्वारा उठाये गये मुद्दों पर रेलवे का पक्ष रखते हुए कहा कि दो अक्टूबर, 2019 तक सभी रेलवे कोचों में बॉयो-टॉयलेट लगा दिये जायेंगे.
इससे रेलवे ट्रैक पर मलमूत्र के उत्सर्जन की समस्या से निजात मिल जाएगी. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने रिक्त पड़े सफाई कर्मचारियों के पदों को जल्द से जल्द भरने का सुझाव दिया. इसके साथ ही आयोग ने सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने एवं साल में दो बार मेडिकल चेकअप सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया.
आयोग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेडिकल चेकअप में सफाई कर्मचारियों के परिवारों को भी शामिल किया जाये. आयोग ने ठेके पर रखे गये सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन देने के लिए भी रेलवे को सुनिश्चित करने का सुझाव दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन