पटना : बजट की तैयारी को लेकर 14 विभागों के साथ बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नये वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को तैयार करने की कवायद के तहत मंगलवार को 14 विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान सभी संबंधित विभागों के बजट को तैयार करने को लेकर चर्चा की गयी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान विभागों ने जिस-जिस मद में अधिक राशि […]
विज्ञापन
पटना : नये वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को तैयार करने की कवायद के तहत मंगलवार को 14 विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान सभी संबंधित विभागों के बजट को तैयार करने को लेकर चर्चा की गयी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान विभागों ने जिस-जिस मद में अधिक राशि की जरूरत नये बजट में है, उसे विस्तार से बताया. विभागों को यह बताना पड़ा कि वे इस अधिक राशि को कौन-कौन सी योजनाओं में खर्च करेंगे. अधिक राशि की जरूरत क्यों है और इसे नये बजट में क्यों मंजूरी दी जाये.
इस तरह की तमाम बातों की समीक्षा करने के बाद जहां उचित समझा गया, वहां राशि मंजूर की गयी. जहां जरूरी नहीं थी, वहां राशि बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी गयी. नये बजट को ज्यादा वास्तविक और सटीक तैयार करने के लिए यह कसरत की जा रही है. सभी विभागों से स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय और पूंजीगत व्यय में अलग-अलग राशि की संभावित व्यय के बारे में बात की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




