ePaper

ऐश्वर्या से तलाक की जिद पर अड़े लालू के ''लाल'' तेज प्रताप को है अब दिन का इंतजार

Updated at : 02 Dec 2018 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या से तलाक की जिद पर अड़े लालू के ''लाल'' तेज प्रताप को है अब दिन का इंतजार

पटना : राजद सुप्रीमोएवंबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अब भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की जिद पर अड़े हुए है. वहीं, इस मामले पर तेज प्रताप की अपनी परिवार के सदस्यों से नाराजगी अब भी कायम है. हालत यह है […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमोएवंबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अब भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की जिद पर अड़े हुए है. वहीं, इस मामले पर तेज प्रताप की अपनी परिवार के सदस्यों से नाराजगी अब भी कायम है. हालत यह है कि 27 दिनों बादअपनीपत्नी से तलाक की अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर को पटना लौटने के बावजूद वे अब तक अपने घर यानि राबड़ी आवास नहीं गये हैं.जानकारीके मुताबिकतेज प्रताप यादव पिछले चार दिनों से वे पटना में किसी होटल या मित्र के घर प्रवास कर रहे हैं.

नये बंगले के आवंटन के इंतजार में लालू के ‘लाल’

तेज प्रताप के सहयोगियों की मानें तो उनको नये बंगले के आवंटन का इंतजार है. उन्होंने हार्डिंग रोड के दो नंबर बंगले की मांग भवन निर्माण विभाग से की थी. सहयोगियों ने सोमवार को बंगले का आवंटन मिल जाने की उम्मीद भी जतायी है. वहीं, दूसरी ओर विभागीय मंत्री महेश्वर हजारी का कहना है कि विभाग सिर्फ सेंट्रल पूल का बंगला ही आवंटन करती है. विधायकों-विधान पार्षदों को विधानसभा या विधान परिषद सचिवालय के माध्यम से ही बंगले का आवंटन होता है.

तेज प्रताप की ये है शर्त…
चर्चा है कि तलाक मामले की सुनवाई में अपना पक्ष रखने के बावजूद उनके घर नहीं लौटने की वजह पारिवारिक सहयोगियों से उनकी नाराजगी बतायी जा रही है. गौर हो कि तेज प्रताप ने पहले भी सार्वजनिक रूप से तीन लोगों ओम प्रकाश यादव, नागमणि और बिपिन को घर से हटाने की मांग रखी थी. इनमें एक ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू तेज प्रताप के स्वास्थ्य मंत्री रहते उनके पीए हुआ करते थे. रिश्ते में दोनों आपस में चचेरे भाई भी हैं. दूसरे नागमणि राबड़ी देवी का काम देखते हैं. वे ओम प्रकाश यादव के बड़े भाई हैं. तीसरे बिपिन तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय के पीए और उनके रिश्तेदार भी हैं. तेज प्रताप की शर्त है कि इनको हटाये जाये.

…ये है तेज प्रताप की नाराजगी की वजह
जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप पर अब भी तलाक की अर्जी वापस लेने का दबाव है. परिवार के सदस्य लगातार उनको अर्जी वापस लेने के लिए मना रहे हैं. लेकिन, तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े हैं. तेज प्रताप की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि उनका परिवार ऐश्वर्या को सपोर्ट क्यों कर रहा है? पिछले चार दिनों में मां राबड़ी ने कई बार फोन कर तेज प्रताप से घर लौटने का आग्रह किया, लेकिन तेज प्रताप अपनी शर्तों पर अड़े हैं. लालू परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि शनिवार की देर रात तेज प्रताप राबड़ी आवास गये, लेकिन कुछ सामान लेकर तुरंत वापस निकल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन