पटना : शुरू हुई डाकबंगला से मौर्यालोक होकर बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा
Updated at : 28 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मंगलवार से डाकबंगला से मौर्या लोक होकर बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा शुरू हो गयी.परिवहन विभाग के किये गये निर्णयों के अनुरूप मार्ग संख्या 111 की बसें अब गांधी मैदान से डाकबंगला आकर पटना जंक्शन की ओर जाने की बजाय बेली रोड पकड़ कर सीधे मौर्या लोक और कोतवाली के सामने से होते […]
विज्ञापन
पटना : मंगलवार से डाकबंगला से मौर्या लोक होकर बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा शुरू हो गयी.परिवहन विभाग के किये गये निर्णयों के अनुरूप मार्ग संख्या 111 की बसें अब गांधी मैदान से डाकबंगला आकर पटना जंक्शन की ओर जाने की बजाय बेली रोड पकड़ कर सीधे मौर्या लोक और कोतवाली के सामने से होते हुए तारामंडल और आयकर गोलंबर होते हुए दानापुर स्टेशन जा रही थी. ऐसा निर्णय डाकबंगला से इनकम टैक्स गोलंबर तक नगर बस सेवा के उपलब्ध नहीं होने से होने से लोगों को होने वाली कठिनाइयों से बचाने के लिए लिया गया.
पहले दिन से ही लोग इसका जमकर लाभ उठाते दिखे. मौर्या लोक कोतवाली और तारामंडल जैसे नव निर्धारित स्टॉपेजों पर चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या भी सैंकड़ों में रही.
मंगलवार को इस रूट से होकर 10 बसें चलायी गयी जबकि मार्ग संख्या 111A जो गांधी मैदान से दानापुर स्टैंड तक जाती है कि बसें पहले की तरह ही डाकबंगला से पटना जंक्शन आर ब्लॉक और वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंची और वहां से बेली रोड पकड़कर दानापुर गयी. इस रूट पर 15 बसें चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




