ePaper

पटना : तेजस्वी बताएं, अंतिम बार कब गये अपने विधानसभा क्षेत्र में : संजय सिंह

Updated at : 26 Nov 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी बताएं, अंतिम बार कब गये अपने विधानसभा क्षेत्र में : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि वे बिहार में नेतृत्व का विकल्प बनने का दावा करने से पहले यह बताएं कि अंतिम बार अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर कब गये थे? पूरे बिहार के लोगों की बात तो छोड़िये अपने क्षेत्र के लोगों का कभी दर्द जानने […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि वे बिहार में नेतृत्व का विकल्प बनने का दावा करने से पहले यह बताएं कि अंतिम बार अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर कब गये थे?
पूरे बिहार के लोगों की बात तो छोड़िये अपने क्षेत्र के लोगों का कभी दर्द जानने में भी वह रुचि नहीं दिखाते हैं. तेजस्वी को पता होना चाहिए कि टेबुल पॉलिटिक्स से सत्ता नहीं मिलती. सत्ता के लिए जमीन पर काम करना होता है. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी न जाने किस यात्रा पर निकले हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अपनी पार्टी और अपना क्षेत्र छोड़ कर गायब हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन