पटना : अनुमंडलीय स्तर की टीम अवैध बालू खनन पर लगायेगी लगाम
Updated at : 24 Nov 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

निर्धारित दर पर बालू बेचने को अभियान पटना : जिला प्रशासन निर्धारित दर से अधिक दर पर बालू बेचने पर कार्रवाई करेगा. इसको लेकर अनुमंडलीय स्तर के अधिकारी कार्रवाई करेंगे. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पटना जिलान्तर्गत बालूघाटों से निर्धारित दर सेे अधिक दर पर बालू की बिक्री करने पर बंदोबस्तधारी एवं बिचौलियो पर […]
विज्ञापन
निर्धारित दर पर बालू बेचने को अभियान
पटना : जिला प्रशासन निर्धारित दर से अधिक दर पर बालू बेचने पर कार्रवाई करेगा. इसको लेकर अनुमंडलीय स्तर के अधिकारी कार्रवाई करेंगे. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पटना जिलान्तर्गत बालूघाटों से निर्धारित दर सेे अधिक दर पर बालू की बिक्री करने पर बंदोबस्तधारी एवं बिचौलियो पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
जिलाधिकारी ने बताया कि गठित टीम द्वारा अपने प्रभाराधीन क्षेत्रन्तर्गत स्वीकृत बालूघाटों पर निर्धारित दर से अधिक दर पर बालू बिक्री करने, वाहन मालिकों-चालकों द्वारा लिये जा रहे अधिक परिवहन खर्च एवं बाहर के अवैध पार्किंग स्थलों पर बालू लदे वाहनों को अवैध रूप से खड़ा कर ऊंचे दामों पर बिचौलियों द्वारा किये जा रहे बालू की बिक्री की जांच कर इसमें संलिप्त पाये गये बालू माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि पटना जिला में 81 घाटों पर बालू खनन की स्वीकृति प्राप्त है. इसमें अक्टूबर से 24 घाटों पर खनन प्रारंभ किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




