पटना : तेजस्वी सवालों की राजनीति से पहले भ्रष्टाचार पर जवाब दें : संजय सिंह
Updated at : 23 Nov 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव सवालों की राजनीति शुरू करने के पहले भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति पर जवाब देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देते तो बेहतर होता. बिहार की जनता को कम से कम यह तो मालूम पड़ता कि आखिरकार उनको उपमुख्यमंत्री के पद से बेदखल […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव सवालों की राजनीति शुरू करने के पहले भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति पर जवाब देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देते तो बेहतर होता. बिहार की जनता को कम से कम यह तो मालूम पड़ता कि आखिरकार उनको उपमुख्यमंत्री के पद से बेदखल होकर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर क्यों बैठना पड़ा? तेजस्वी यादव यदि सवाल पूछने में रुचि रखते हैं ताे उनको जवाब देने में भी पीछे नहीं रहना चाहिए.
सिंह ने कहा कि बिना शैक्षणिक योग्यता के कम उम्र में अकूत संपत्ति कैसे अर्जित की, सीबीआई ने किन आरोपों के तहत चार्जशीट दाखिल की है, यह भी बताना चाहिए. तेजस्वी अपनी काली कमाई की गठरी नहीं खोलेंगे. लालू परिवार केवल अपनी राजनीति को बचाने के लिए दूसरों से सवाल कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




