पटना : ए ग्रेड वाले निजी आईटीआई की फिर से होगी जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 9:19 AM
विज्ञापन
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वैसे निजी आईटीआई की फिर से जांच कराने को कहा है जिनको हाल ही में ए ग्रेड दिया गया है. पिछले माह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के जांच के लिए टीम बनी थी. टीम ने जांच में कुछ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को ए ग्रेड में […]
विज्ञापन
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वैसे निजी आईटीआई की फिर से जांच कराने को कहा है जिनको हाल ही में ए ग्रेड दिया गया है. पिछले माह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के जांच के लिए टीम बनी थी. टीम ने जांच में कुछ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को ए ग्रेड में दिखाया था. टीम द्वारा घोषित ग्रेड में कुछ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानक के अनुरूप नहीं थे. मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों का फिर से जांच करा कर ग्रेड निर्धारित किया जाये. श्रम संसाधन मंत्री सोमवार को प्रशिक्षण पक्ष के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.
बैठक में 2018 में निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लिये गये नामांकन का ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया. इस साल संपन्न हुए अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा का मूल्यांकन शीघ्र कराकर 15 दिनों के अंदर परिणाम घोषित करने का निर्देश भी दिया. साथ ही पिछले माह हुई परीक्षा में वैसे संस्थान, जहां परीक्षार्थियों ने परीक्षा में बाधा उत्पन्न कर बहिष्कार करने का कार्य किया वैसे संस्थानों की संबद्धता की जांच करानेे का निर्णय लिया गया. जांच के बाद गड़बड़ी पाये जाने पर संस्थान की संबद्धता रद्द करने की अनुशंसा भारत सरकार से की जायेगी. प्रायोगिक विषयों की परीक्षा की व्यवस्था हर हाल में सरकारी संस्थान एवं निजी संस्थान (जिसमें पूरा आधारभूत संरचना हो) में कराने का निर्णय लिया गया.
भविष्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होने वाली सभी तरह की परीक्षा को ऑनलाइन व्यवस्था के तहत संचालित करने का निर्णय लिया गया और परीक्षा का संचालन बेलट्रॉन के माध्यम से कराने पर चर्चा हुई. यदि बेल्ट्रॉन इसके लिए तैयार नहीं हो तो अच्छे संस्थान जिनका पूर्व में ऑनलाइन परीक्षा लेने का प्रदर्शन बेहतर एवं विश्वसनीय रही हो, वैसे संस्थान का चयन किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










