पटना : 20 जोड़ियों ने कबूल किया निकाह

पटना सिटी : सलामत रहें जोड़ियां, सुखी संसार मिले इसी कामना के साथ 20 जोड़ियों को आशीष देने के लिए एक साथ सैकड़ों हाथ उठे. मौका था रविवार को अंजुमन-ए-रजा-मुस्तफा की ओर से आयोजित आदर्श सामूहिक निकाह का. कश्मीरी कोठी नून के चौराहा स्थित वाटसन एकेडमी कंपाउंड व मोहम्मद अली जाैहर कम्युनिटी हाॅल में 20 […]
पटना सिटी : सलामत रहें जोड़ियां, सुखी संसार मिले इसी कामना के साथ 20 जोड़ियों को आशीष देने के लिए एक साथ सैकड़ों हाथ उठे. मौका था रविवार को अंजुमन-ए-रजा-मुस्तफा की ओर से आयोजित आदर्श सामूहिक निकाह का.
कश्मीरी कोठी नून के चौराहा स्थित वाटसन एकेडमी कंपाउंड व मोहम्मद अली जाैहर कम्युनिटी हाॅल में 20 जोड़ियों ने एक साथ निकाल कबूल किया और एक दूजे के हो गये. इससे पहले बरात आयी.
इसके बाद निकाह की रस्म खानकाह इमादिया मंगल तालाब के गद्दीनशीं सैयद शाह मिस्बाहुल हक इमादी की सरपरस्ती में मदरसा मरकजीं दारूल उलुम इमादिया के मौलाना हजरत ने संपन्न कराया . नव दंपति को आशीष देने के लिए गद्दीनशीं के साथ अध्यक्ष सैयद शमीम हसन, महासचिव महताब अहमद, उपाध्यक्ष सैयद एनायत करीम, कोषाध्यक्ष खलील अहमद आदि थे.
आयोजकों ने वर-वधू के अलावा आने वाले मेहमानों की खिदमत में कमी न हो, इसके लिए लगातार कोशिश कर रहे थे. आयोजन समिति के अबरार वाहेदी, इफ्तेयार मोहम्मद,सैयद नैयरस आलम, सैयद महबूब इममादुल हक, मुस्तफा करीम, शमीमुल हक, मुमताज अहमद, कलीम अहमद, मो महसनी, शौकत रहमानी, मो कलाम, अफजल कुरैशी, मोईउद्दीन, मो आनो, मो मुस्तकीम, सैयद शाह फैजुर रहमान आदि सदस्य सक्रिय थे.
जोड़ियों को मिला उपहार
दांपत्य जीवन की डोर में बंधने के बाद गृहस्थी बसाने के लिए वर-वधू को उपहार दिये गये. इनमें आभूषण, शृंगार समान, घड़ी,फोल्डिंग पलंग, सूटकेश, स्टील बरतन व कपड़े के साथ सिलाई मशीन समेत अन्य उपहार शामिल हैं. संस्था के महासचिव महताब अहमद ने बताया कि संस्था की ओर से 11 वर्षों से सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. वर्ष 2008 में इसकी शुरुआत हुई थी. तब से लगातार संस्था विवाह करा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




