पटना : तेजस्वी यादव अब मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं : संजय सिंह

Updated at : 18 Nov 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव अब मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं. उनको कौन समझाये कि सीसीटीवी का मामला सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें सीएम नीतीश कुमार का कोई हाथ नहीं होता. यह काम सीएम सुरक्षा में लगी एजेंसी का होता है. लेकिन, बुद्धिहीन सलाहकार उनको अक्सर बरगला […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं. उनको कौन समझाये कि सीसीटीवी का मामला सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें सीएम नीतीश कुमार का कोई हाथ नहीं होता. यह काम सीएम सुरक्षा में लगी एजेंसी का होता है. लेकिन, बुद्धिहीन सलाहकार उनको अक्सर बरगला देते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी बनावटी होने की वजह से प्रपंच कर रहे हैं.
यह सच्चाई छुप नहीं सकती कि आप और आपके परिवार ने किस तरह से लोगों को ठगा है. अभी तक यह नहीं बताया कि आपके पास 15 हजार करोड़ की संपति कहां से आ गयी? याद रखियेगा जनता जवाब मांगेगी तो जवाब देना होगा. प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी जी आप वन-वे कम्यूनिकेशन करते हैं. यदि आपके आरोपों में दम है तो आइए मैदान में. आप जगह और समय तय करें. जो सवाल आप पूछेंगे, उसका जवाब जदयू का साधारण कार्यकर्ता दे देगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन