पटना : यातायात नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने
Updated at : 16 Nov 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रपति के पटना आगमन के बाद शहर में वाहनों को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गये. राष्ट्रपति बेली रोड से होते हुए डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान ज्ञान भवन पहुंचे. इस दौरान बेली रोड से लिंक तमाम रोड को आधा घंटे पूर्व ही बंद कर दिया गया. इसके साथ ही आयकर […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रपति के पटना आगमन के बाद शहर में वाहनों को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गये. राष्ट्रपति बेली रोड से होते हुए डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान ज्ञान भवन पहुंचे. इस दौरान बेली रोड से लिंक तमाम रोड को आधा घंटे पूर्व ही बंद कर दिया गया. इसके साथ ही आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा के साथ ही ज्ञान भवन की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड को बंद करने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गयी.
इसके बाद जैसे ही राष्ट्रपति का कारकेड ज्ञान भवन पहुंचा तो पुलिस ने वाहनों के परिचालन की अनुमति दी. इसके बाद जाम की स्थिति हो गयी. कुछ ऐसा ही नजारा राष्ट्रपति के ज्ञान भवन से पटना एयरपोर्ट जाने के बाद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




